पांच वर्ष पुराने धोखाधड़ी के मामले का आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद। थाना ओल्ड फरीदाबाद को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्लाट जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने के मामले में तकरीबन पांच साल से फरार आरोपी गुरुवार को गिरफ्तार किया है और अदालत में पेश किया है। इस मामले में मामले में आरोपी जतिन को पहले ही गिरफ्तार कर जा चुका है। यह कार्यवाही पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा लम्बित अभियोगों में फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए सभी पुलिस उपायुक्त को निर्देशित किया गया है। जिसके अंतर्गत पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल उषा के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2019 में बाबूराम निवासी कीर्ति नगर नई दिल्ली की शिकायत पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में धोखाधड़ी की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसको एसआर दक्ष डेवलपर की तरफ से जतिन स्वरूप ने संपर्क कर दनकौर, जिला गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश में प्लॉट दिलाने की बात कही थी। जिस पर शिकायतकर्ता आरोपी द्वारा दिए गए प्रस्ताव राजी हो गया और उसके द्वारा 06 नवम्बर 2014 को “ग्रीन सिटी नोएडा” में 100 वर्ग गज प्लॉट की यूनिट बुक कराई थी।

जिसके लिए तीन लाख 50 हजार रुपए देने थे। जिसके लिए शिकायतकर्ता ने किस्तों में कुल तीन लाख 43 हजार रुपए दे दिए, परंतु आरोपी ने शिकायतकर्ता को कोई प्लॉट नही दिया गया और उसके साथ धोखाधड़ी की। थाना पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी कबीर त्यागी उर्फ राजा वासी गांव राजापुरी अंश जिला बॉदा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने एग्रीमेंट पर जतिन के स्थान पर अपने हस्ताक्षर करके एग्रीमेंट कर लिया था। आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने से बचने के लिए काफी दिनों से भागा हुआ था। जिसको थाना ओल्ड फरीदाबाद ने काफी प्रयास करने उपरांत गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.