श्री सिद्धदाता आश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 434 ने कराई जांच

फरीदाबाद। श्री रामानुज संप्रदाय के पवित्र तीर्थ क्षेत्र श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्य धाम में आज निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 434 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने बताया कि आज के समय प्रदूषण, बिगड़ी हुयी दिनचर्या और मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारण स्वास्थ्य की देखभाल करना बहुत जरुरी हो गया है।

संपन्न लोग तो फिर भी अस्पतालों का लाभ ले लेते हैं लेकिन गरीब व्यक्ति अस्पताल के खर्चे से बचता है। इसलिए वर्षों से हम आश्रम परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन करते हैं जिसमें लाभ लेने वालों में जरूरतमंदों की बड़ी तादाद होती है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने स्वास्थ्य की नियमित जाँच अवश्य ही करानी चाहिए। जिससे किसी भी रोग का उसके प्रारम्भ काल में ही उपचार किया जा सके।

आज के शिविर में साधारण स्वास्थ्य की जांच सहित डेंटल, ईएनटी, आखों, गायनोकॉलोजी, ऑर्थो, शुगर आदि रोगों की एलोपैथी, आयुर्वेद, होम्योपैथी, नेचुरोपैथी आदि माध्यमों के तहत लोगों की जांच कर दवाइयां भी निशुल्क प्रदान की गयीं। आश्रम में हर रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा प्रत्येक महीने के दूसरे रविवार को बड़ा (मेगा) कैंप आयोजित होता है। इस शिविर में 50 से ज्यादा चिकित्सक एवं सहयोगियों ने अपनी सेवाएं दीं। इन शिविरों में वर्ष में हजारों लोग लाभान्वित होते हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.