तृतीय जूनियर आरपीसीए समर कप: सुपर किंग्स ने नाइट राइडर्स को 10 रनों से हराया, हनी भड़ाना बने ‘मैन ऑफ द मैच’
फरीदाबाद। रविंद्र फागना क्रिकेट ग्राउंड (भूमि पाली) में खेले गए तृतीय जूनियर आरपीसीए समर कप 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में सुपर किंग्स ने नाइट राइडर्स को 10 रनों से शिकस्त दे दी। 35-35 ओवर के इस मुकाबले में सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बैटिंग करते हुए सुपर किंग्स की टीम 33.5 ओवरों में 204 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और नाइट राइडर्स के सामने 205 रनों का लक्ष्य रखा। सुपर किंग्स की ओर से हनी भड़ाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से सर्वाधिक 46 रन बनाए। वहीं आशीष गिरी ने भी 31 गेंदों में 5 चौके जड़कर 30 रनों का अहम योगदान दिया। नाइट राइडर्स की तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए हरमन आहूजा ने 7 ओवर में 1 मेडन रखते हुए महज 27 रन देकर 5 विकेट झटके। पवन फागना, दक्ष भड़ाना, जश्न और सार्थक भाटिया को भी 1-1 सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स की टीम निर्धारित 35 ओवरों में 10 विकेट खोकर 194 रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। टीम की ओर से अंकुर सिंह ने 56 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 36 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की; जिसमें विहान जौली ने 7 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट चटकाए। आशीष गिरी और कबीर मेहंदीरत्ता ने 2-2 विकेट, जबकि भाविक वाधवा, यश राय और हनी भड़ाना ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इस मैच में 46 रन एवं 1 विकेट लेकर हनी भड़ाना मैन ऑफ द मैच रहे। पांच विकेट लेने वाले हरमन आहूजा फाइटर ऑफ द मैच बने। विहान जौली बेस्ट बैट्समैन, आशीष गिरी बेस्ट बॉलर और तरनवीर सिंह को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार प्राप्त हुआ।
