दिवाली की रात फरीदाबाद में दर्जनों झुग्गियां जली:मेवला महाराजपुर में रॉकेट गिरने से भड़की

फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर इलाके में दिवाली की देर रात करीब 3 बजे पटाखे से निकले रॉकेट के कारण एक दर्जन से ज्यादा झुग्गियों में आग लग गई। आग तेजी से फैली तो झुग्गियों में रहने वाले परिवारों में अफरा-तफरी मच गई। लोग बच्चों और परिवार के सदस्यों को लेकर जान बचाने के लिए बाहर भागे।

आग की चपेट में आने से कई परिवारों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल की 10 से 12 गाड़ियों ने करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, दिवाली की रात फरीदाबाद के कई अन्य इलाकों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं।

दिवाली की देर रात करीब 3 बजे एक रॉकेट उड़कर मेवला महाराजपुर की झुग्गियों पर जा गिरा। इससे एक झुग्गी में आग लग गई। झुग्गियां एक-दूसरे से सटी होने और आसपास ज्वलनशील सामान रखे होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते एक दर्जन से ज्यादा झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं।

आग लगते ही झुग्गियों में चीख-पुकार मच गई। लोग बच्चों और परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गए। कई लोगों ने घरों में रखा सामान बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण उन्हें सामान छोड़कर बाहर निकलना पड़ा। आग बुझने के बाद झुग्गियों में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.