सात दोस्तों ने युवक को अगवा कर पीट-पीटकर की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

फरीदाबाद। युवक की रॉड व डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपित को पुलिस चौकी सेक्टर-7 पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार प्रेम नगर सेक्टर 8 वासी एक महिला ने पुलिस चौकी सेक्टर 7 में  दी अपनी शिकायत मे आरोप लगाया कि 12 जुलाई को उसका लडक़ा आकाश पटेल सेक्टर 6 स्थित अपनी कंपनी से काम करके वापस लौट रहा था तथा सैक्टर 7/8 चौक पंहुचने पर उसके स्कुल के दोस्त आरिफ खान, अल्ताफ, सुरज, विकास, सोहिल  ईको गाडी में बैठाकर उसके बेटे को उंचा गांव बल्लभगढ की तरफ ले गए। जहां उसको सडक किनारे गिराकर उसके साथ मारपीट की।

जिस संबंध में थाना सेक्टर 8 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होनें बताया कि मारपीट में लगी चोटों के कारण ईलाज के दौरान आकाश की मृत्यु हो गई जिस पर मामलें में हत्या की धारा जोडी गई।   पुलिस चौकी सेक्टर 7 की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोहिल निवासी उंचा गांव को काबू कर लिया है।  वहीं तारिफ खान वासी ईदगाह कालोनी, विकास वासी सेक्टर 04, सूरज वासी सेक्टर 8 व अल्ताफ वासी ईदगाह कालोनी व एक किशोर को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वारदात में प्रयोग ईको गाडी को भी बरामद किया जा चुका है।

पूछताछ में सामने आया कि मृतक आकाश आरोपितों का दोस्त था और एक साथ ही स्कूल में पढ़े थे। जिनके पहले झगड़े हुए थे जिसकी रंजिश रखते हुए 12 जुलाई को दिन के समय आरोपीगण मृतक आकाश को ईको गाडी में बैठाकर उंचा गांव सेक्टर 65 की तरफ ले गये और वहां पर आकाश की राड व डंडो से पिटाई की। तारिफ खान, विकास, सूरज व अल्ताफ को जेल भेजा जा चुका है वहीं आरोपी सोहिल को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.