फरीदाबाद। वेनि कप आठवीं ऑल इंडिया रविंदर फागना अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया। और यह मैच आर.एल.वी. क्रिकेट अकादमी ओर वाई एस क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में आर.एल.वी. क्रिकेट अकादमी ने वाई.एस क्रिकेट अकादमी को 17 रन से हराया। यह मैच 40 ओवर का था और आर.एल.वी.क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
आर.एल.वी.क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 228 रन का लक्ष्य दिया। आर.एल.वी क्रिकेट अकादमी की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिल परमार ने 74 गेंदों में 8 चौके की मदद से 77 रन, लक्ष्य ने 84 गेंदों में 1 चौके की मदद से 53 रन बनाए। वाई.एस क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुराग ने 8 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट, तन्मय नेगी ने 2 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वाई.एस क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। वाई.एस क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मैक्स ने 53 गेंदों की 3 चौके की मदद से 34 रन, कुशल उपाध्याय ने 35 गेंदों में 4 चौके की मदद से 27 रन बनाए। वाई.एस क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए लक्ष्य, अरहम गुप्ता ने 3-3 विकेट, धैर्य चावला 8 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट और लक्ष्य खत्री ने 5 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच लक्ष्य को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच अनुराग को घोषित किया गया।
