राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा व एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट जी ने लोहड़ी/ मकरसक्रान्ति के उपलक्ष में आज दिनाँक 13-01-2024 को फरीदाबाद के खेड़ी पुल पर स्थित नया सवेरा संस्था की छात्राओं में सैनिटरी पैड के चार चार पैकेट वितरित किये। कार्यक्रम का संयोजन नया सवेरा संस्था की अध्यक्ष मोनिका तँवर जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लोहड़ी व मकरसक्रान्ति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। अम्बिका शर्मा ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि लड़कियों को खास कर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और माहवारी के समय कपडे की जगह सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करना चाहिए। बच्चों ने खूब नाच गानों के साथ खूब मौज मस्ती की।
यह भी पढ़ें