प्रतिनिधि टुडे
हांसी विधानसभा से वरिष्ठ भाजपा नेत्री एडवोकेट नेहा धवन को भाजपा संगठन में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। हरियाणा में भाजपा संगठन में प्रदेश स्तर पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। इसी चरण में प्रदेश के प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों की नियुक्ति की गई। जिसमें हांसी से वरिष्ठ भाजपा नेत्री नेहा धवन को प्रदेश में प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है । इस नियुक्ति पर नेहा धवन से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का जिसमें हरियाणा प्रांत के मुख्यमंत्री माननीय मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश के प्रभारी विप्लव देव, प्रदेश अध्यक्ष सांसद नायब सिंह सैनी और प्रदेश के प्रमुख प्रवक्ता जवाहर यादव जी का व अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करती हूं। जिन्होंने मुझ पर यह विश्वास जताया कि मैं संगठन के इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वाह बखूबी करूंगी। उनका तहे दिल से धन्यवाद करती हूं। नेहा धवन ने कहा कि यह बहुत ही जिम्मेदारी का पद है। संगठन के प्रति मेरी निष्ठा, ईमानदारी और समझ को देखते हुए पार्टी ने यह दायित्व मुझे सौंपा है और यह मेरे राजनीतिक सामाजिक जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। नेहा धवन ने बताया कि भाजपा संगठन ने हमेशा उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें कई महत्वपूर्ण भूमिकाओं से नवाजा है। इससे पहले नेहा धवन प्रदेश की प्रवक्ता टीम में पैनलिस्ट के रूप में रही, भाजपा युवा मोर्चा में प्रदेश मंत्री के पद पर और भारतीय जनता महिला मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। नेहा धवन ने बताया कि उनका पूरा परिवार हमेशा से भाजपा का समर्थक परिवार रहा है। उनके पिताजी स्वर्गीय देशराज धवन हांसी विधानसभा के अपने बूथ के हमेशा बूथ अध्यक्ष रहे और अब उनका भाई शुभम धवन उसने बूथ का अध्यक्ष है। नेहा धवन ने कहा कि वह स्पष्टा और सच्चाई के साथ प्रदेश के मीडिया में अपने संगठन को और मजबूती देने के लिए भाजपा का पक्ष रखेंगी । जिस तरह से केंद्र की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने और राज्य की बागडोर मनोहर लाल खट्टर जी ने संभाल रखी है उनकी सोच, समझ और प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने की विचारधारा, राष्ट्रीयता तथा समरसता के विचार को वह जनता तक पहुंचाने का काम करेगी और विपक्ष की गलत विचारधारा को और उनके नेगेटिव नरेशन और नॉरेटिव का मुंहतोड़ जवाब देगी। आपको बता दें की हांसी से एडवोकेट नेहा धवन बहुत ही सुलझी हुई नेता मानी जाती हैं । सामाजिक भूमिकाओं के निर्वाह के साथ-साथ वह हरियाणा की सबसे अधिक मास्टर डिग्री होल्डर महिला है। सबसे अधिक पढ़ी-लिखी शिक्षित नेता होने के साथ-साथ वह लेखिका, इतिहासकार और दबंग वक्ता हैं।
हांसी विधानसभा व प्रदेश से उन्हें बधाई संदेश प्राप्त हुए उनका उन्होंने सभी का धन्यवाद किया।
यह भी पढ़ें