फरीदाबाद में जाट उत्थान समिति का गठन, दिखी समाज की एकजुटता

फरीदाबाद। सेक्टर 37 स्थित सीनियर सिटीजन कार्यालय पर जाट समाज की एकजुटता, भाईचारे और सहायता के उद्देश्य से जाट उत्थान समिति का गठन किया गया। यह बैठक समिति के संरक्षक डीआर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें समाज के विभिन्न प्रबुद्धजनों ने भाग लिया।

समिति के संरक्षक एससी. वर्मा ने समिति के पदाधिकारियों की घोषणा की। रणवीर सिंह को समिति का चेयरमैन और भोपाल सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, मास्टर लाखन सिंह को उपाध्यक्ष, बीपी. सिंह दहिया को महासचिव, अशोक सहरावत को संयुक्त सचिव, और ललित सोलंकी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावा सत्यपाल सिंह को मीडिया प्रभारी और एनसी. चौधरी एवं उमेश राणा को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। समिति के सदस्य के रूप में हेमंत वर्मा, आमोद वीरभान, सुमेर सिंह पूनिया और सुभाष बाल्यान को शामिल किया गया। सभा में मौजूद वरिष्ठ वक्ताओं ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और समाज के उत्थान के लिए सहयोग की बात की।

नव निर्वाचित अध्यक्ष भोपाल सिंह ने समिति के सदस्यों से समाज की भलाई के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डीआर. चौधरी ने सभा में उपस्थित सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जाट मित्र मंडल के अध्यक्ष पीपी. सिंह, दिल्ली प्रदेश जाट सभा के अध्यक्ष श्यामवीर सिंह फौजदार और अन्य कई वरिष्ठ व्यक्तियों ने शिरकत की।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.