कांग्रेसी नेताओं ने दी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

फरीदाबाद। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 34 पुण्यतिथि जिले के कांग्रेसी नेताओं ने श्रद्धापूर्वक मनाई। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने ओल्ड फरीदाबाद स्थित स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा को गंगाजल से साफ करके उस पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बलजीत कौशिक ने कहा कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं। देश के कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय उन्हें जाता है। इतना ही नहीं बल्कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने ही किया।

कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने कहा कि मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में राजीव गांधी के सहयोग को नकारा नहीं जा सकता आज भारत देश जो उन्नति के शिखर पर पहुंचा है, उसकी नींव राजीव गांधी द्वारा ही रखी गई थी। श्री कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी स्व.राजीव गांधी के सपनों को साकार करने में जुटे है और उन्नत भारत निर्माण में अपना योगदान दे रहे है क्योंकि कांग्रेस पार्टी इस देश के विकास के लिए सदैव समर्पित रही है और समर्पित रहेगी।

इस मौके पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए देश व समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर विनोद कौशिक चेयरमैन विचार विभाग हरियाणा प्रदेश, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, एआईपीसी (वाईस चेयरमैन) हरियाणा प्रदेश डा. सौरभ शर्मा, उमेश कौशिक, राजा सैनी, मेहरचंद पाराशर, नरेश शर्मा, चेयरमैन अब्दुल गफ्फार कुरैशी, हब्बन प्रधान, महेंद्र यादव, विकास फागना, अरुण अग्रवाल, वीरपाल चौधरी, जिशान, गुड्डू, मनीष बौद्ध सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.