डीजे पर रोक के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगी ब्राह्मण सभा

जिला फरीदाबाद ब्राह्मण सभा ने लांच की अपनी वेबसाइट

फरीदाबाद। रविवार को ब्राह्मण भवन, बल्लभगढ में आम सभा की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में समाज सुधार के लिए अहम फैसले लिए गए। जिला फरीदाबाद ब्राह्मण सभा की आम सभा बैठक में फैसला लिया गया कि डीजे आज के दौर में बहुत बडी समस्या बनी हुई है। तेज ध्वनि से बजने वाले डीजे से ध्वनि प्रदूषण पैदा होता है, जिससे बुर्जुगों व बीमार लोगों की सेहत बुरा प्रभाव पडता है। गलियों व शादी समारोहों में तय सीमा से ज्यादा ध्वनि के साथ बजाया जाता है, जो कानूनी रूप से गलत है। जिसको लेकर आम सभा में सर्वसम्मति से फैसला हुआ कि डीजे के प्रयोग पर कानूनी रूप से रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाए। इस मौके पर जिला फरीदाबाद ब्राह्मण सभा की वेबसाइट लांच की गई। इस वेबसाइट के माध्यम से ब्राह्मण समाज के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस वेबसाइट के माध्यम से समाज के लोग वैवाहिक संबंध के लिए लडके और लडकियों का प्रोफाइल देख पाएंगी। बेरोजगार युवा इस वेबसाइट पर अपने बायोडाटा अपलोड कर सकेंगे, ताकि ब्राह्मण सभा के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था की जा सके। इसके अलावा स्वर्गीय प्रधान बृजमोहन बतिश  द्वारा 22 मार्च 2026 को हुई ब्राह्मण पंचायत में समाज हित में लिए गए मुख्य निर्णयों पर चर्चा हुई।

समाज में व्याप्त कुछ रीतियों को जो आज के समय में गैरजरूरी है, उनको बंद करने का फैसला लिया गया था। आज की आम सभा में फैसला लिया गया उस नियमावली को प्रभावी तौर लागू करवाया जाए। इस पंचायत में मृतक के उपर चादर की बजाय घी और सामग्री चढ़ाई जाए। सूखा सीदा बंद हो। तेरहवीं व हवन  से पूर्व पातक वाले घर में भोजन की व्यवस्था ना की जाए। दिन में केवल धार्मिक व सामाजिक भजनों का ही आयोजन हो। पाग में केवल सफेद पगडी का ही प्रयोग हो। रस्म पगडी व श्रद्धांजलि सभाओं में महिलाओं की सहभागिता हो। पिता के रहते माता की श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर बेटे को पगडी ना बांधी जाए। शादी समारोहों में भाईचारे की पत्तल पर रोक लगे, इसे केवल रिश्तेदारों  तक ही सीमित रखा जाए। लगन सगाई में विशिष्ट अतिथियों के सत्कार, दहेज की लिस्ट पढे जाने, भात-छोछक में संख्या सीमित रखने का फैसला लिया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रधान तेजपाल शर्मा,उप प्रधान बाबूराम वशिष्ठ,महासचिव महेश चंद शर्मा एडवोकेट,सलाहकार रामकिशन शर्मा,प्रेस सचिव कृष्ण कौशिक, भवन प्रबंधन कमेटी के प्रधान नियादर गौतम, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा,टिपर चंद शर्मा,बृजलाल शर्मा,उद्योगपति कृष्ण कौशिक,सतबीर भारद्वाज, सुमित गौड,श्यामसुंदर कौशिक,सुनील कौशिक,हेमंत कौशिक,सुनील पहलवान,पूरनलाल शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष भारत भूषण शर्मा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.