26 नवंबर को संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों को लेकर फरीदाबाद कांग्रेस की बैठक

फरीदाबाद। संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती और 26 नवंबर को आयोजित होने वाले संविधान रक्षा मार्च को सफल बनाने के संकल्प के साथ रविवार को फरीदाबाद कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला कार्यकारिणी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की। बैठक के दौरान हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय फूलचंद मुलाना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों और रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

वक्ताओं ने संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने विचार रखे। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मार्च में सक्रिय भागीदारी निभाने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। बैठक में हरियाणा विचार विभाग के अध्यक्ष विनोद कौशिक सहित वेद यादव, अनिल शर्मा, अशोक रावल, डॉ. सौरभ शर्मा, सुनीता फागना, सरला भामोतरा, मोहसिन खान, अनुज शर्मा, विकास फागना, सुरेश बेनीवाल, एन.के. शर्मा, गौरव ढींगड़ा, दिनेश शर्मा, सुंदर नेताजी, राजा सैनी, सरदार जसविंदर सिंह, अरुण अग्रवाल, बाबूलाल, राजकुमार यादव, ओमप्रकाश पांचाल, सुमित ठाकुर, मनीष और जुबेर सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.