मुख्य हैडलाईनः- जिला स्तरीय बाल दिवस एवं पारितोषिक वितरण समारोह-2026 धूम-धाम से मनाया गया।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद्, जिला शाखा नारनौल द्धारा उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला बाल कल्याण परिषद् नारनौल श्रीमती अनुपमा अंजली भा0प्र0से0 के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय बाल दिवस एवं पारितोषिक वितरण समारोह-2026 का आयोजन दिनांक 18-11-2026 को प्रातः 10ः30 बजे बाल भवन नारनौल के प्रांगण में किया गया। आज के समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अनुपमा अंजली भा0प्र0से0 उपायुक्त महेन्द्रगढ स्थित नारनौल ने शिरकत की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कमलेश शास्त्री मण्डलीय बाल कल्याण अधिकारी गुरूग्राम, डाॅ0 विश्लेश्वर जी जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल, श्री अशोक कुमार जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी नारनौल व श्री विपिन कुमार शर्मा पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी नारनौल की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह बाल कल्याण अधिकारी नारनौल ने की। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महोदया श्रीमती अनुपमा अंजली व अन्य सभी विशिष्ट अतिथियों द्धारा कार्यक्रम का शुभारम्भ पं0 जवाहर लाल नेहरू के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करके एवं दीप प्रजलवित करके किया गया।
इसके उपरान्त बच्चों की टीम द्धारा स्वागत गान की प्रस्तुती से मुख्यअतिथि महोदया का स्वागत किया। इसके पश्चात जिला बाल कल्याण अधिकारी नारनौल राजेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथिगणों व अन्य सभी अधिकारीगणों, महेन्द्रगढ जिले के सभी काॅलेज के प्राचार्यगणों, शिक्षकगणों व विभिन्न स्कूलो से आए बच्चों व उनके अभिभावकों का स्वागत किया तथा इसके पश्चात आर0पी0एस0 स्कूल महेन्द्रगढ के बच्चों की टीम ने नशा मुक्त अभियान पर एक सुन्दर नाटक की प्रस्तुती दी। इसके पश्चात स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये जिनमें आर0पी0एस0 स्कूल महेन्द्रगढ की छात्रा रूचिका ने बहुत ही सुन्दर ऐकल नृत्य कला का प्रदर्शन किया तथा इसी कड़ी में सूरज स्कूल नारनौल की समूह नृत्य (प्रथम ग्रुप) की कनिष्का एवं टीम ने व आर0पी0एस0 स्कूल महेन्द्रगढ के समूह नृत्य (द्वितीय ग्रुप) के बच्चों की टीम ने हरियाणवी व राजस्थानी फोक समूह नृत्य की बहुत ही सुन्दर प्रस्तुती द्धारा समारोह में उपस्थित सभी लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महोदया ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाल भवन में बच्चों को उनकी आयु, रूचि एवं योग्यता के अनुसार उनको विविघ कलाओं के प्रदर्शन के लिए मंच उपलब्ध करवाती है। उन्होने बच्चों द्वारा अपने अध्यापको व अभिभावकों द्धारा बताए गए सद्मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने बच्चों, अध्यापकगणों व उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि उन्हें अपने घर की तरह सार्वजनिक स्थानो की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को मेरी शुभकामना है कि वे जीवन में सफलता प्राप्त करते रहे और एक दिन कामयाब होकर स्वयं बच्चों को पुरूस्कार देने योग्य बनें। उन्होंने आगे आयोजित होने वाली मण्डल स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए बधाई व शुभकामानाएं दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेन्द्र सिंह एवं उनके सभी सहयोगियों को बधाई दी। बाल दिवस एवं पुरूस्कार वितरण समारोह में लगभग 632 विजेता बच्चों एवं जिला बाल कल्याण परिषद् की वित्तिय स्थिति मजबुत करने में सहायता करने वाले सभी काॅलेजो के प्राचार्यो व जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक मण्डल की भूमिका अदा करने वाले शिक्षकगणों को प्रशंसा व प्रमाण पत्र एवं पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया।
आज के इस समारोह में श्री सन्दीप कुमार जिला बाल संरक्षण अधिकारी नारनौल, श्री रमेश सोनी डी.ओ.सी. जिला शिक्षा विभाग नारनौल, विवेक कुमार कार्यक्रम अधिकारी, बाल कल्याण परिषद् के आजीवन सदस्यों में डाॅ0 पंकज गौड़, डाॅ0 जितेन्द्र भारद्वाज, श्री संजय शर्मा, रोहताश सिंह रंगा परियोजना निदेशक नशा मुक्ति केन्द्र व सभी काॅलेजो के प्राचार्य, समस्त निर्णायक मण्डल सदस्य तथा शिक्षकगण व सभी स्कूलो से आए बच्चें उनके अभिभावकगण उपस्थित रहें।










