स्वच्छ शौचालय अभियान से गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा : सीईओ जिला परिषद शिखा

- 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक ग्राम पंचायतों में चलेगा ‘स्वच्छ शौचालय, गरिमामय भविष्य’ अभियान

फरीदाबाद। जिला परिषद  की मुख्य कार्यकारी अधिकारी  शिखा ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के दिशानिर्देशो की अनुपालना में ग्राम पंचायतों में 19 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2026 तक स्वच्छ शौचालय गरिमामय भविष्य अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायतों द्वारा स्वंय की स्वच्छता स्थीति का आंकलन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक स्वच्छता   परिसरो की मरम्मत तथा रख-रखाव व सौदर्याकरण गतिविधिया आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों के स्कूलों, आंगनवाडी केन्द्रो एवं सार्वजनिक स्थानों पर निर्मित किये गये शौचालयों की साफ -सफाई वारे ग्रामवासियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। स्कूलों में स्वच्छता चर्चा, ड्राईंग पैन्टिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इस सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागो को दिशानिर्देश जारी किये जा चुके है। समस्त ग्रामवासियों से आहवान है कि वह अभियान के दौरान बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले एवं अपनी ग्राम पंचायत को जिला की सबसे स्वच्छ ग्राम पंचायत बनाये।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.