अग्रवाल कॉलेज में हुआ एमडीयू की इंटर कॉलेज तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ
फरीदाबाद। अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों के पुरुष व महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। आज उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रधान देवेन्द्र कुमार गुप्ता एवं विशिष्ठ अतिथि महाविद्यालय के महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता ने तीर चलाकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए सभी प्रतिभागियों को खेल को खेल भावना से खेलने का संदेश देते हुए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इन आयोजनों का श्रेय अग्रवाल कॉलेज के प्रधान देवेंद्र कुमार गुप्ता व महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता जी को जाता है, उनका मानना है कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी बालकों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण होते हैं।
प्रथम दिवस में दस महाविद्यालयो ने सक्रिय प्रतिभागिता की और इसके अंतर्गत महिला एवं पुरुष वर्ग में रिकर्व राउंड प्रतियोगिता हुई और कल इंडियन और कंपाउंड प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता संयोजक डॉ जगबीर सिंह के नेतृत्व में चल रही इस प्रतियोगिता के प्रथम दिवस के पुरुष वर्ग विजेता प्रतिभागियों में प्रथम स्थान निश्चय (ए आई जाट एच एम कॉलेज रोहतक), द्वितीय स्थान हिमांशु( गवर्नमेंट कॉलेज गन्नौर सोनीपत) तृतीय स्थान यश चौधरी (अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़) और चतुर्थ स्थान पर ललित सांगवान (यूटीडी एमडीयू रोहतक) रहे। रिकर्व राउंड महिला वर्ग में प्रथम स्थान निधि (टीका राम गल्र्स कॉलेज सोनीपत) द्वितीय स्थान कृतिका (यूटीडी रोहतक) और अंशु (अग्रवाल कॉलेज ऑफ लॉ बल्लभगढ़) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कल 14 नवम्बर 2026 को समापन सत्र में इंडियन राउंड एवं रिकर्व राउंड की पुरुष व महिला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा व दोनों दिन में हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
