आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी ने आशा ज्योति स्कूल में किया कराटे प्रतियोगिता का आयोजन
फरीदाबाद। आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी द्वारा आशा ज्योति विद्यापीठ स्कूल में 2वीं जिला स्तरीय ओपन कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में फरीदाबाद,गुरुग्राम,गाजियाबाद के 350 खिलाडियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ आशा ज्योति विद्यापीठ के डायरेक्टर सतबीर डागर एवं आशीष नागर प्रधानाचार्य संत विद्या निकेतन स्कूल फरीदाबाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी के जनरल सेक्रेटरी दुष्यंत सैनी, ब्लैक बेल्ट विनर दिवाकर सैनी , एसकेएसआई फरीदाबाद के जनरल सेक्रेटरी वंश सैनी भी मौजूद थे। दुष्यंत सैनी ने कहा कि आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होने कहा कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाडियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि खिलाडियों को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। प्रतियोगिता के आयोजक दिवाकर सैनी ने कहा कि आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी खिलाडिय़ों को हुनर प्रदान कर रही है। खिलाडिय़ों को खेल की बारीकियों से अवगत कराया जाता है। आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी के खिलाडी प्रदेश स्तर व नेशनल स्तर पर खेलकर अपने माता पिता का नाम रोशन कर रहे है। जनरल सेक्रेटरी फरीदाबाद एसकेएसआई वंश सैनी ने खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाडिय़ों को काफी कुछ सीखने को मिला है,वहीं खिलाडिय़ों ने दूसरे खिलाडियों से अपने विचार साझा कर खेल की बारीकियों को सीखा है। उन्होंने कहा कि विजेता खिलाडियों ने राज्य स्तर पर खेलने के अवसर प्रदान किए जाएगें।
