सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

श्री गणेश जी, बांके बिहारी, कृष्ण जन्म व बाबा अमरनाथ की झांकियों बनी आकर्षण का केंद्र

फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जहां मंदिर को भव्य स्वरुप में सजाया गया वहीं लाइटिंग और अन्य सजावटों ने मंदिर की शोभा को चार चांद लगा दिए। मंदिर में विभिन्न प्रकार की सुंदर और मनमोहन झांकियां तैयार की गई, जिन्हें देखते ही साक्षात भगवान से दर्शन होने जैसा प्रतीत हो रहा था। श्रीकृष्ण जन्माष्मी उत्सव पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की और झांकियों का अवलोकन किया और प्रधान डॉ राजेश भाटिया सहित मंदिर कमेटी के सदस्यों की जमकर प्रशंसा की।

इस दौरान मंदिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया व अन्य मंदिर कमेटी के सदस्यों ने उनका फूलों का बुक्के भेंट कर स्वागत किया। डॉ राजेश भाटिया ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज फरीदाबाद सहित देशभर में धूमधाम से मनाया गया सभी मंदिरों में सुंदरता की छठा बिखर रही है। प्रधान डॉ राजेश भाटिया ने कहा कि भगवान श्रीविष्णु हरि, श्री कृष्ण अवतार के रूप में इस धरा पर पूर्ण अवतार रूप में अवतरित हुए। भगवान श्रीकृष्ण का अवतार केवल कंस जैसे असुरों के संहार के लिए ही नहीं हुआ, असुरों का संहार तो भगवान के संकल्प मात्र से ही हो सकता है।

लेकिन भगवान के अवतार का मुख्य प्रयोजन-परित्राणाय साधूनां, अर्थात् अपने अनन्य भक्तों की रक्षा करना, उन्हें अपनी दिव्य लीलाओं का रस प्रदान करना और संसार के सम्मुख शरणागति का सबसे सुगम मार्ग प्रस्तुत करना रहा। उन्होंने बताया कि मंदिर में इस बार भगवान श्रीगणेश जी, श्री लडडू गोपाल जी, श्री खाटू श्याम जी, श्री बांके बिहारी जी, निधिवन, कारगर में भगवान विष्णु, वासुदेव श्रीकृष्ण को लाते हुए कालका जी दिल्ली वाली, अमरनाथ बाबा की झांकियां विशेष कलाकारों द्वारा तैयार की गई।

इस दौरान मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे और मनमोहन झांकियों को देखकर भाव विभोर हो गए। प्रधान डॉ राजेश भाटिया ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मष्टामी महोत्सव भक्तो की आस्था, उमंग और श्रद्धा से सराबोर रहा। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार भगवान के दर्शन के लिए लगनी शुरु हो गई। मंदिर परिसर में मनमोहक सुंदर झांकिया, मंत्रमुग्ध कर देने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात में भगवान के जन्म होने तक जारी रहे। मंदिर में भी भक्तो के लिए विशेष प्रसाद की व्यस्था की गई। उन्होंने बताया कि देर रात श्रीकृष्ण जन्म के समय भगवान का अभिषेक किया गया। मंदिर में बज रहे जन्में हैं कृष्ण कन्हाई गोकुल में देखो बाजे बधाई जैसे भजनों पर श्रद्धालुगण देर रात में झूमते रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.