प्रधानमंत्री मोदी की सोच से भाजपा में महिलाओं को मिल रहा नेतृत्व का सम्मान : पंकज पूजन रामपाल

पंकज पूजन रामपाल ने प्रदेश अध्यक्ष बनने पर डॉक्टर अर्चना गुप्ता को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री डॉक्टर अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। भाजपा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने डॉ.अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि बहन डॉ. अर्चना गुप्ता एक अनुभवी, मेहनती और संगठन के प्रति पूर्ण समर्पित नेत्री हैं।

उन्होंने लंबे समय से पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जोडऩे के लिए निरंतर कार्य किया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना उनके संघर्ष, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली का सम्मान है। पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण रखने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढऩे का अवसर मिलता है। अर्चना गुप्ता की नियुक्ति इसी परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बहन अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उनका अनुभव और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करेगा। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में पूरी निष्ठा के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नारी शक्ति वंदन और महिला सशक्तिकरण की सोच का सशक्त उदाहरण है। भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो महिलाओं को संगठन और नेतृत्व में अग्रणी भूमिका देने का कार्य कर रहा है। पंकज रामपाल ने डॉक्टर अर्चना गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन प्रदेश में नई उपलब्धियां हासिल करेगा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी प्रदेश में नए आयाम स्थापित करेगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.