फरीदाबाद BK अस्पताल में देर रात CMO का निरीक्षण:मरीजों की खुद बिछाई बेडशीट
फरीदाबाद के बीके अस्पताल में देर रात 11 बजे मुख्य सिविल सर्जन (CMO) डॉ. जयंत आहूजा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि जो काम उन्होंने शुरू कराए है, साजिश के तहत उन कामों को बंद किया जा रहा है। इतना ही नही CMO को मरीज बिना बेडशीट वाले बेड पर लेटे हुए मिले। जिसके बाद सीएमओ खुद से एक मरीज के लिए बेडशीट बिछाते हुए नजर आए।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से एक स्थान पर डयूटी करने वाले कर्मचारी अपनी मनमानी कर रहे है। अब वह चुप रहने वाले नही है जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलफ कार्रवाही को लेकर वह विभाग के उच्च अधिकारियों को लैटर लिखकर देंगे।
डॉ जयंत आहूजा रविवार की देर रात बीके अस्पताल में औचक निरीक्षण के पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आईसीयू, जनरल वार्ड, बच्चों का आईसीयू, जच्चा-बच्चा वार्ड सहित दूसरी जगहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनको कई खांमियां मिली। जिसको लेकर वह भड़क गए और कर्मचारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
सीएमओ ने कहा कि जो काम उन्होंने हाल में ही अस्पताल में मरीजों के लिए शुरू कराए थे। स्टाफ मिलकर उनको बंद करने का काम कर रहा है। मरीजों और लोगों के पीने के लिए ठंडे पानी के लिए कूलर और RO लगवाया था। लेकिन उन्होंने उसकी बिजली का तार काटकर सप्लाई को ठप्प किया हुआ है। इसकी जिम्मेदारी सुपरवाइजर की होती है, लेकिन वो ही डयूटी से गायब है।
उन्होंने कहा कि ये अस्पताल के कई कर्मचारी साजिश करके इन कामों को बंद करा रहे है। ये लोग 17-18 साल से यहीं एक स्थान पर बैठे हुए है। जब इनके खिलाफ कार्रवाही की जाती है, तो ये लोग मजमा लगाकर धरना देने बैठ जाते है, वो इनके खिलाफ विभाग के उच्च अधिकारियों को शिकायत करेंगे।
डॉ जयंत आहूजा को इमरजेंसी वार्ड में निरीक्षण के दौरान महिला मरीज बिना बेडशीट के बेड पर बैठी हुई मिली। जिसके बाद सीएमओ साहब ने स्टाफ की खींचाई की। जिसके बाद स्टाप आनन-फानन में बेडशीट लाई गई। इतना बी नही सीएमओ खुद से बेडशीट बिछाते हुए नजर आए। सीएमओ ने स्टाफ से कहा कि तुमको दिक्कत है, तो मैं बिछा देता हूं।
उन्होंने वार्ड में कूलर ना लगाए जाने पर भी महिला स्टाफ नर्स को डांट लगाई और जल्दी कूलर लगाने की बात कही। अस्पताल में दूसरे वार्डों में बेड पर बेडशीट दिखाई नही दी। मरीजों को बिना बेडशीट के लिटाया गया था। सीएमओ ने कहा कि इसको लेकर वह विभाग को लैटर लिखेंगे।
