फरीदाबाद में पेट्रोल 103 के पार, डीजल भी महंगा:ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई पर पड़ेगा असर

देशभर में आज एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में करीब 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है, जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। नई कीमतों के बाद फरीदाबाद में पेट्रोल 103.27 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है, जबकि डीजल भी 95.92 रुपए प्रति लीटर से बिक रहा है।

तेल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। रोजाना सफर करने वाले लोगों, ट्रांसपोर्ट कारोबार और माल ढुलाई पर इसका असर देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक तनाव के चलते भारत में ईंधन महंगा हो रहा है।

लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति के अनुसार ही कीमतों में बदलाव किया जा रहा है। तेल डलवाने आये लोगों ने बताया कि आम आदमी की पर मंहगाई की मार लगातार पड़ रही है। सरकार तेल की कीमतों पर काबू पाने में पूरी तरह से विफल हो रही है।

पेट्रोल पंप मैनेजर ताराकांत मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि, मिडिल ईस्ट के देशों में चल रहे तनाव के कारण पीछे से कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है। जिससे अब आगे आने वाले समय में तेल की कीमतों में और भी इजाफा आगे आने वाले समय में हो सकता है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.