बंगाल में भाजपा 173 सीट पर आगे, 30 जीती

बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। रुझानों में भाजपा को बहुमत मिला है।

भाजपा 173 और टीएमसी 75 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 30 सीट जीत गई है, 9 सीट टीएमसी के खाते में आई है।

भवानीपुर में ममता बनर्जी भाजपा कैंडीडेट सुवेंदु अधिकारी से आगे हैं। वहीं नंदीग्राम में सुवेंदु सिर्फ 3000 वोटों से आगे हैं।

पीएम मोदी ने झाड़ग्राम में बिक्रम साय की दुकान पर झालमुड़ी खाई थी। बिक्रम ने आज दिनभर अपनी दुकान बंद रखी। शाम को रुझानों में भाजपा की जीत के बाद वे दुकान पर आए।

कूच बिहार के दिनहाटा टाउन ब्लॉक TMC अध्यक्ष बिशुधर का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया।

भवानीपुर के सखावत स्कूल मेमोरियल काउंटिंग सेंटर में करीब 45 मिनट तक काउंटिंग रुकी थी। हालांकि अब जारी हो गई है। अभिषेक बनर्जी भी आए थे जिनको रोक दिया गया। दोनों कैंडिडेट सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी को फोन जमा करके भीतर जाने दिया है।

भाजपा ने अब तक 6 सीटें जीत ली हैं। इनमें मेदिनीपुर, कलिम्पोंग, दार्जिलिंग, मोंटेश्वर, भतर, आसनसोल दक्षिण शामिल हैं।

कोलकाता के साल्ट लेक स्थित भाजपा दफ्तर में जश्न का माहौल है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील बंसल, बिप्लव कुमार देव, मंगल पांडे, राहुल सिन्हा, अमित मालवीय, निशिकांत दुबे, संजय जायसवाल और सतीश गौतम शामिल हैं। कार्यकर्ताओं कार्यालय परिसर में जश्न मनाते नजर आए।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.