बरसात से पहले नाले और नालियों,डिस्पोजलो और तालाबों की सफाई करवाना सुनिश्चित करें अधिकारी:  धीरेंद्र खड़गटा, निगमायुक्त

शहर की साफ सफाई, कचरा उठान और प्लांटेशन के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए योजना करें तैयार  -  निगम के नियमों को न मानने वाले बल्क वेस्ट जनरेटर पर होगी कार्यवाही,

फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन तथा बरसात से पहले की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी अतिरिक्त निगम आयुक्तों, ज्वाइंट कमिश्नरों, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंताओं तथा संबंधित एसडीओ को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से जुड़े सभी मुद्दों के साथ समीक्षा की।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सैनिटेशन, सी एंड डी वेस्ट, हॉर्टिकल्चर वेस्ट, जलभराव से संबंधित समस्याएं, नालियों की सफाई, पौधारोपण तथा अनाधिकृत विज्ञापनों जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सॉलिड वेस्ट वेस्ट मैनेजमेंट के तहत शहर में कचरा प्रबंधन के कार्यों को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके। नगर निगम के नियमों का पालन नहीं करने वाले बल्क वेस्ट जेनरेटरों पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

बैठक में आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने हॉर्टिकल्चर विभाग को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम से पहले शहर में जहां-जहां पौधारोपण किया जाना है, उन स्थानों को चिन्हित कर योजना तैयार की जाए।
साथ ही उन्होंने कहा कि बरसात से पहले सभी छोटी-बड़ी नालियों,डिस्पोजल और प्रमुख नालों के साथ साथ तालाबों की सफाई समय रहते सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश के दौरान शहरवासियों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा को पीने के पानी की समस्या नागरिको को न आए इसके लिए पूरी तैयारियां रखे।
आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि डिस्पोजलो की मोटर्स और बूस्टर की मोटरों की मेंटेनेंस कार्य समय पर करने का काम करें ।

इसके अलावा आयुक्त ने शहर में लगाए जा रहे अवैध होर्डिंग और अनाधिकृत विज्ञापन बोर्डों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर निगम क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अतिरिक्त आयुक्त प्रथम श्रीमती सलोनी शर्मा,अतिरिक्त आयुक्त द्वितीय गौरव अंतिल,अतिरिक्त आयुक्त तृतीय परमजीत चहल,जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार,जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदोरिया,चीफ इंजीनियर विवेक गिल, अभियंता ओमवीर सिंह,नगर निगम चिकित्सा अधिकारी नीतीश परवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.