फतेहाबाद में नशे के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार

फतेहाबाद जिले के रतिया में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 किलो 625 ग्राम अफीम और 4 किलो 370 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया है।

CIA रतिया इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। सरदूलगढ़ कैंची, रतिया के पास उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली। मुखबिर ने बताया कि रतिया के कमाना मोड़ पर एक पुरुष और एक महिला पिट्ठू बैग में नशीला पदार्थ लेकर बस का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी की। संदिग्ध पुरुष और महिला को काबू कर उनसे पूछताछ की गई। पुरुष आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ राजू निवासी शक्ति नगर (रतिया) के रूप में हुई, जबकि महिला आरोपी अमनदीप कौर उर्फ अन्नु निवासी रोहण, जिला लुधियाना (पंजाब) है।

तलाशी लेने पर आरोपी राजकुमार के पिट्ठू बैग से 2 किलो 625 ग्राम अफीम मिली। वहीं, महिला आरोपी के पिट्ठू बैग से 4 किलो 370 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। बरामद नशीले पदार्थ को मौके पर ही सील कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया। थाना शहर रतिया में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.