बराही तालाब में मनाया जाएगा 25वां दशहरा उत्सव, निकलेगी भव्य झांकियां और दड़ोंत यात्रा

फरीदाबाद। श्री बजरंग दल दशहरा कमेटी द्वारा इस वर्ष 25वां दशहरा बराही तालाब में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। कमेटी के प्रधान सन्नी नारंग और कार्यक्रम अध्यक्ष परविंदर मल्होत्रा ने बताया कि दशहरे की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार ऑपरेशन सिंदूर की झलक के साथ कई भव्य झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। 29 सितंबर को गोपी कॉलोनी चौक स्थित श्री प्रेम प्रकाश आश्रम से महावीर स्वरूप में विशेष दड़ोंत यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के बाजारों से होकर आश्रम तक पहुंचेगी। 40 दिन से सेवादार इस यात्रा के लिए व्रत रखते आए हैं। रावण का पुतला इस बार मुख्य आकर्षण होगा, जिसमें विशेष लाइटिंग और चलती हुई तलवार का प्रभाव दिखाया जाएगा।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। बैठक में पूर्व पार्षद सुभाष आहूजा, समाजसेवी और अन्य सेवादार भी मौजूद रहे, जिन्होंने 29 सितंबर की दड़ोंत यात्रा, 2 अक्टूबर के दशहरा पर्व और 3 अक्टूबर के भरत मिलाप मेले में शामिल होने के लिए शहरवासियों को आमंत्रित किया।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.