प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस व महंत चाँदनाथ योगी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर

ब्रहमलीन महंत श्री चाँदनाथ योगी जी की अष्टम पुण्यतिथि एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन बाबा बलदेव दास महाराज मन्दिर, राजोका, तिजारा (राजस्थान) में किया गया।

इस अवसर पर हर्ष सैनी ,अध्यक्ष लीगल एड क्लब, विधि अध्ययन संकाय, बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय ने लगातार दूसरी बार रक्तदान कर समाजसेवा में अपना योगदान दिया।
शिविर में पधारे महंत बालकनाथ योगी जी ने युवाओं को रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में आगे आने का आह्वान किया।

🩸 “रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है, युवाओं को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए,” – महंत बालकनाथ योगी जी।
यह कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न हुआ जिसमें अनेक श्रद्धालु, समाजसेवी और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.