एथनिक इंडिया, राई में राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडोली ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एथनिक इंडिया टूरिस्ट रिज़ॉर्ट, राई में आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन के सहायक महाप्रबंधक श्री राजपाल तथा श्री नवीन गुलिया जिला शिक्षा अधिकारी, श्री योगेश ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, श्रीमती पूनम शिक्षा विभाग श्री प्रदीप बीआरसी राई, ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए श्री मोहन लाल बडोली ने कहा कि पूरे हरियाणा में सेवा पखवाड़ा बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है और हरियाणा पर्यटन इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बच्चों को सदैव अपनी विरासत की रक्षा करने और उसे संजोकर रखने का संदेश दिया तथा उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में कोई समझौता नहीं करना चाहिए और बच्चों को लगन और मेहनत से पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया
श्री राजपाल, सहायक महाप्रबंधक, हरियाणा पर्यटन ने बताया कि सेवा पखवाड़ा की गतिविधियों को पूरे राज्य में पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को हरियाणा पर्यटन के सहायक महाप्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री योगेश श्री प्रदीप बीआरसी राई तथा उनकी टीम भी उपस्थित रही एवं हरियाणा पर्यटन एथनिक इंडिया राई की पूरी टीम का सहयोग रहा
