गुरुग्राम के झाड़सा स्कूल में हरियाणा बाल संरक्षण आयोग की टीम का दौरा, बच्चों को दिए गए बाल अधिकारों और POCSO एक्ट की जानकारी

आज, हरियाणा राज्य बाल सरंक्षण अधिकार आयोग की एक टीम ने श्रीमती सुमन राणा व श्री गणेश कुमार [सदस्य HSCPCR] के नेतृत्व में रा. व. मा. वि . झाड़सा [गुरुग्राम] का एक दौरा किया | इसमे उनके साथ मुनीश कुमारी [जिला बाल सरंक्षण अधिकारी, गुरुग्राम ] श्रीमती समीता बिसनोई, CCL Incharge, रुक्मणी शर्मा काउन्सलर CWC, प्रियंका पाराशर, करुणा नागपाल व शहनाज भी कार्यक्रम में उपस्थित रही | इसके साथ ही स्कूल के सभी विधार्थी व स्टाफ के सदस्यगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे |

श्री गणेश कुमार जी ने व श्रीमती सुमन राणा जी ने विस्तार से बाल अधिकारों के बारे में संवाद के माध्यम से बच्चों को जानकारी दी | उन्होंने बच्चों को बताया कि वे किस प्रकार अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते है | इसके अतिरिक्त मुकेश कुमारी जी ने विस्तार से P.O.C.S.O ऐक्ट के बारे जानकारी दी | स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना , स्वागत गीत , भाषण व नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए |

स्कूल की प्राचार्या डॉ. अंजु काजल ने उपस्थित मेहमानों का बच्चों को जीवन-उपयोगी जानकारी देने के लिए स्कूल परिवार की तरफ से धन्यवाद किया और सफल कार्यक्रम का समापन किया |

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.