स्वच्छता में होता है परमात्मा का वास : सोहन पाल सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने चलाया स्वच्छता अभियान

फरीदाबाद। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरु हुए सेवा पखवाड़ा के तहत सेक्टर-2 बल्लभगढ़ में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा महानगर के जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ झाडू लगाते हुए स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने कहा कि स्वच्छता में परमात्मा का वास होता है, जहां साफ-सफाई होती है, वहां देवी-देवताओं का आगमन होता है, इसलिए हमें अपने घरों के साथ-साथ आसपास भी साफ सफाई रखनी चाहिए और लोगों को इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। सोहनपाल सिंह ने कहा कि आज का दिन हर भारतवासी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस है, जिसे पूरे देश में उत्सव के रुप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ऐसे पहले प्रधानमंत्री है, जिन्होंने भारत को आर्थिक, सामाजिक और आंतरिक रुप से मजबूत किया है, आज पूरे विश्व के देशों में भारत का डंका बज रहा है, हर कोई भारत के साथ जुडऩे के लिए उत्साहित है।

उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ऐसे अनेकों जनकल्याणकारी फैसले लिए है, जिसने देश को मजबूत करने का काम किया है, हाल ही में जीएसटी में रियायत देकर प्रधानमंत्री जी ने करोड़ों लोगों को राहत प्रदान की है और जनता को दीपावली का तोहफा दिया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने सफाई कर्मचारियों को लड्डू वितरित कर सेवा और समर्पण भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर चेयरमैन हुकुम सिंह भाटी, वरिष्ठ नेता टिप्पर चंद शर्मा, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती स्वराज सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय जांगड़ा, मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद थे।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.