हरियाणा भाजपा ने पलवल जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश पाराशर को विधि विषयक विभाग का जिला प्रमुख नियुक्त किया है।
पलवल । भारतीय जनता पार्टी एवं हरियाणा प्रदेश विधि विषयक विभाग के प्रदेश प्रमुख अतर सिंह पंवार द्वारा जिला पलवल के ग्राम भुलवाना निवासी करीब 17 वर्षों से पलवल जिला की अदालत में प्रैक्टिस कर रहे जाने-माने अधिवक्ता ओम प्रकाश पाराशर की स्वच्छ छवि एवं उनकी कार्य क्षमता को देखते हुए पलवल विधि विषयक विभाग का जिला प्रमुख बनाया गया है। ओमप्रकाश पाराशर ने खुशी जाहिर करते हुए अपनी इस नियुक्ति पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व एवं हरियाणा भाजपा प्रदेश कमेटी, हरियाणा के यशस्वी भाजपा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडोली एवं हरियाणा प्रदेश विधि विषयक विभाग के प्रदेश प्रमुख अतर सिंह पंवार तथा पलवल जिला भाजपा के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद करते हुए तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।
वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश पाराशर ने अपनी नियुक्ति पर कहा हरियाणा भाजपा शीर्ष कमान ने जो मुझे दायित्व दिया है मैं उसे प्रमुखता से निभाते हुए सभी वकील साथियों के साथ मिल-जुलकर कर कार्य करूंगा। वहीं उनकी बात को प्रमुखता के साथ बुलंद कर किसी भी प्रकार की समस्याओं का शासन-प्रशासन द्वारा निवारण करवाते हुए सभी वकील साथियों की मदद कर भाजपा पार्टी को मजबूत करने का हमेशा कार्य करता रहूंगा।
वही आपको अवगत करा दें कि ओमप्रकाश पाराशर पलवल जिला अदालत के जाने-माने अधिवक्ता होने के साथ-साथ समाज की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर समय-समय पर उठाकर लोगों के बीच एक आकर्षक की धुरी बनकर लोगों का दिल जीते रहे हैं। उनकी इस कार्यशैली एवं योग्यता को देखते हुए हरियाणा भाजपा हाई कमान ने सर्वसम्मति से पलवल जिले का उन्हें विधि विषयक विभाग का जिला प्रमुख का दायित्व सोपा गया है।
