“शिक्षक – जीवन पथ के सच्चे मार्गदर्शक” – दीपेन्द्र कांत

शिक्षक वह दीपक हैं, जो स्वयं जलकर हमारे जीवन को आलोकित करते हैं। वे केवल पाठ्यपुस्तक का ज्ञान नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाते हैं। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी केवल विद्वान ही नहीं, अच्छे इंसान भी बनते हैं।

इस पावन पर्व पर मैं अपने माता–पिता और अपने सभी शिक्षकों का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। माता–पिता ने मुझे जीवन का पहला संस्कार दिया और शिक्षकों ने उस संस्कार को ज्ञान और मूल्य के साथ सँवारा।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस पर मनाया जाने वाला यह दिवस हमें स्मरण कराता है कि शिक्षक का स्थान सबसे ऊँचा है।
शिक्षक ही वह स्वर हैं जो जीवन की धुन को मधुर बनाते हैं,
शिक्षक ही वह ताल हैं जो विचारों को लय देते हैं,
और शिक्षक ही वह राग हैं जो भविष्य की सरगम रचते हैं।

शिक्षक दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आभार प्रकट करने का अवसर है। इस दिन हम प्रण लें कि अपने शिक्षकों की शिक्षाओं को जीवन की धड़कनों में उतारेंगे और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँगे।

दीपेंद्र कांत
प्राचार्य सतयुग दर्शन संगीत कला केन्द्र

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.