फरीदाबाद : माधव शाखा के तत्वावधान में डी पी एस स्कूल के सभागार में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वर, लय और ताल के सुंदर समन्वय से मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित श्रोताओं ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. अंजु मुंजाल उपस्थित रहीं। निर्णायक मंडल में श्री दीपेन्द्र कांत (प्राचार्य, सतयुग दर्शन संगीत कला केन्द्र), डॉ. संदीप मेहरा तथा श्री आर. के. वाशिष्ठ शामिल रहे। निर्णायकों ने बच्चों की स्वर-पटुता, ताल की पकड़ और भावाभिव्यक्ति को सराहनीय बताया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
प्रथम स्थान : होली चाइल्ड स्कूल, सेक्टर – 29
द्वितीय स्थान : आदर्श विद्या निकेतन, ओल्ड फरीदाबाद
तृतीय स्थान : दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर – 98
निर्णायक मंडल में दीपेन्द्र कांत ने कहा कि सामूहिक गायन न केवल बच्चों की संगीत प्रतिभा को निखारता है, बल्कि उनमें अनुशासन, सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों की गहरी समझ भी विकसित करता है।
कार्यक्रम का समापन विजेता टीमों को सम्मानित करने एवं सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के अतिरिक्त वंदे मातरम एवम राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सदस्यों की संख्यात्मक उपस्थिति सराहनीय रही।
कार्यक्रम अध्यक्ष, श्री सुरेंद्र जगा जी
(क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक-संस्कार )
उत्तर क्षेत्र 2 , एवं हरियाणा दक्षिण प्रांत के दायित्व धारियों ने भी उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सराहा।
माधव शाखा कोर टीम व अन्य सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति से कार्यक्रम बड़े ही व्यवस्थित एवं अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ।
