फर्जी कॉल सेंटर का भंड़ाफोड़, मालिक सहित आठ आरोपित गिरफ्तार

फरीदाबाद। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने इंदौर स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए मलिक सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टिकवाली निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि एक फरवरी को उसके पास एक कॉल आया जिसने बताया कि करेन्सी में ट्रेडिंग कराते है। फिर ठगों ने शिकायतकर्ता के पास कुछ ट्रेड का डाटा शेयर किया। जिस पर उसने ठगों के बताये अनुसार खाता खोला और एक लाख दस हजार रुपए का निवेश किया। कुछ देर बाद जब उसने अपना खाता खोल कर देखा तो निवेश की कोई पुंजी नही दिखा रहा था। जिस शिकायत साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

साइबर थाना सैंट्रल ने कार्रवाई करते हुए अरूण भौंसले निवासी श्री राम नगर सिटी इन्दौर मध्यप्रदेश, आयुष सिलावट निवासी संयोगिता गंज, इन्दौर मध्य प्रदेश, नेमिश राठौर व पवन राठौर निवासी इन्दौर मध्यप्रदेश हाल अरिहन्त नगर गांधीनगर इन्दौर मध्यप्रदेश, विक्की राठौर निवासी बाडगंगा इन्दौर मध्यप्रदेश, कार्तिक भौसले निवासी मयूरनगर, थाना आजाद नगर, इन्दौर मध्यप्रदेश, अभिषेक मीणा निवासी ग्राम किशनपुर जिला देवास मध्यप्रदेश हाल बाबुलाल नगर इन्दौर मध्यप्रदेश व विनय जोशी निवासी ऋषि नगर, इंदौर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि अरूण भौसले (मास्टरमाइंड) ने इंदौर मध्य प्रदेश में एक बिल्डिंग को किराये पर लेकर फर्जी कॉल सेंटर चला रखा था। जिसमें सभी सहआरोपी कॉलिंग का काम करते थे। विनय जोशी वेबसाइट और लिंक डेवलप करने का काम करता था।  आरोपियों से सात मोबाईल फोन व एक लैपटाप बरामद किया गया। जिनको पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश कर नियम अनुसार कार्रवाई की गई है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.