कांवडिय़ों के मार्ग पर पूर्ण सुविधा सुनिश्चित करें अधिकारी : विक्रम सिंह

कावड़ यात्रा को लेकर डीसी ने ली अधिकारियों की मीटिंग

फरीदाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवडिय़ों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने गुरुवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान दिल्ली-मथुरा रोड (राष्ट्रीय राजमार्ग-2), आगरा कैनाल और बाईपास रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं। डीसी ने निर्देश दिए कि सभी प्रमुख कांवड़ शिविरों में उचित लाइटिंग, साफ-सफाई और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

एनएचएआई, एफएमडीए, नगर निगम सहित सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि शिविरों व मार्गों पर रिफ्लेक्टर, दिशा-निर्देश दर्शाने वाले संकेतक बोर्ड लगाए जाएं ताकि कांवडिय़ों को मार्ग की स्पष्ट जानकारी मिल सके। चिन्हित स्थानों पर एंबुलेंस और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध होनी चाहिए। कावडिय़ो के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए चिन्हित स्थानों पर एम्बुलेंस कि भी व्यवस्था हो। चिन्हित जगहों पर जहा सडक़ में जलभराव होते हो वहां जलभराव को रोकने के उचित प्रबंध किये जाए।

उन्होंने कहा कि आगरा कैनाल और बाईपास रोड से कांवडिय़ों का आवागमन ज्यादा होता है, इसलिए संबंधित विभागों के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में उस सडक़ की मरम्मत कराना सुनिश्चित करें, जिससे कांवडिय़ों को परेशानी का सामना न करना पड़े। कावडिय़ों के निकलने वाले रास्ते पर कोई डंपिंग यार्ड होतो उसकी साफ़ सफाई कराई जाए। रास्ते में जहां भी बिजली की तारे नीचे लटक रही हो उनकी ठीक व्यवस्था करें। जिन रास्तों पर बिजली की तारे ज्यादा नीचे हो उन रूटों को बंद किया जाए।   डीसी विक्रम सिंह ने कहाकि कांवडिय़ों के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पर असर पड़ता है। इस दौरान ट्रैफिक को सामान्य बनाए रखने के लिए भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने संबंधित थाना प्रबंधकों को भी निर्देश दिए कि जहां ट्रैफिक ज्यादा तेज हो वहां बैरिकेड लगाए जाएं।

निर्धारित मार्गों पर कावडिय़ों के अलावा आमजन के वाहनों के आवागमन को न जाने दे।   डीसी विक्रम सिंह ने जिलावासियों से अपील की कि यात्रा के दौरान सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें। विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया गया कि ट्रकों या अन्य वाहनों पर डीजे सिस्टम को अधिक ऊंचाई तक न लगाएं, जिससे बिजली की तारों या पुलों से टकराने जैसी घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा का विषय है, लेकिन इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचना हम सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में एडीसी सतबीर मान, एसडीएम फरीदाबाद अमित गुलिया, एसडीएम बडख़ल त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.