ठेका कर्मियों को ताउम्र कच्चा रखने का पक्का प्रबंध है हरियाणा कौशल रोजगार निगम : सुभाष लांबा

9 जुलाई की राष्ट्रीयव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर रेवाड़ी से चला एसकेएस व सीटू का जत्थे फरीदाबाद पहुंचा

फरीदाबाद। केन्द्र एवं राज्य सरकार की मजदूर व कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल होगी। इस हड़ताल की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को 30 जून को रेवाड़ी से चला एसकेएस व सीटू का जत्था शुक्रवार को फरीदाबाद में पहुंचा और  हड़ताल के मांग-मुद्दों और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी, और मजदूर, किसान व कर्मचारी विरोधी नीतियों की जानकारी देने और हड़ताल में बढ़ चढक़र शामिल होने के लिए बिजली, नगर निगम, एचएसवीपी,बीएंडआर, सिंचाई,जन स्वास्थ्य, टूरिज्म आदि दर्जनों विभागों में कर्मचारी सभाएं आयोजित की। कर्मचारी सभाओं के अलावा छायंसा स्थित स्टार वायर व बदरपुर बॉर्डर पर आटो रिक्शा चालक यूनियन के मजदूरों व चालकों की गेट मीटिंग की।

इस जत्थे में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा,सीआईटीयू के महासचिव जयभगवान, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान करतार सिंह व सचिव युद्धवीर सिंह खत्री, सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर,उप प्रधान शिव प्रसाद, एएचपीसी वर्कर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी, मैकेनिकल वर्कर यूनियन से हितेंद्र शर्मा शामिल थे। मजदूर संगठन सीटू के राज्य महासचिव जय भगवान ने कर्मचारियों व मजदूरों की सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 9 जुलाई की हड़ताल ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने 29 लेबर कोड्स को समाप्त कर 4 लेबर कोड्स को बनाए हैं। उक्त लेबर कोड्स मजदूरों और कर्मचारियों के लिए गुलामी का दस्तावेज हैं।

यह हमेशा के लिए स्थाई नौकरी और रोजगार सुरक्षा को खत्म कर देगा। कार्य दिवस 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे करने का निर्णय बेहद खतरनाक है जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसलिए इसका प्रतिरोध होगा और 9 जुलाई को हड़ताल ऐतिहासिक होगी उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश के चंद पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। अंबानी, अडानी जैसे 5 पूंजीपतियों को देश के की सेक्टर को सौंपा जा रहा है। अपने कार्यकाल में केंद्र सरकार 17 लाख करोड़ रुपये की छूट पूंजीपतियों को दे चुकी है और कर्जे माफ कर चुकी है। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एचकेआरएन ठेका कर्मचारियों को ताउम्र कच्चा रखने का पक्का प्रबंध है। उन्होंने इसको रद्द कर सभी प्रकार के ठेका कर्मियों को नियमित करने की मांग की।

उन्होंने पीएसयू के निजीकरण और सरकारी विभागों को सिकोडऩा बंद करने, एनपीएस-ओपीएस को रद्द कर पुरानी पेंशन बहाली, सभी प्रकार के आउटसोर्स ठेका कर्मियों को नियमित करने,समान काम समान वेतन देने, आठवें पे कमीशन की अधिसूचना जारी करने,18 महीने के बकाया डीए डीआर को रिलीज करने, खाली पड़े पदों को भर बेरोजगारों को रोजगार देने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया। कर्मचारी सभाओं को नगर निगम एम्पलाइज फेडरेशन के नेता दशरथ सिंह, नरेश बैंसला, रमेश पहलवान,शाबीर खांन,रणजीत शुक्ला, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर, आशा वर्कर यूनियन की नेता सुधा,एचपीसी वर्कर यूनियन के कृष्ण कुमार, रामचरण,भूप सिंह कौशिक, रामकेश साहरण, प्रवेश बैंसला, वेद प्रकाश कर्दम, मैकेनिकल वर्कर यूनियन चेयरमैन जगदीश चन्द्र, प्रधान देवी सिंह, सचिव राजकुमार, हुड्डा जन स्वास्थ्य यूनियन के नेता धर्मवीर,सोनू ,आटो रिक्शा चालक यूनियन के प्रधान भोपाल सिंह व महासचिव धनश्याम आदि ने संबोधित किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.