विधायक मूलचंद शर्मा ने सर्विस लाइन और नाले की सफाई के कार्य का जायजा लिया

बल्लभगढ़। विधायक मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ के मोहना रोड पर चल रहे निर्माण कार्य के साथ-साथ नाले के साथ बनाई जाने वाली सर्विस लाइन और नाले की सफाई के कार्य का जायजा लिया। विधायक मूलचंद शर्मा ने मौके पर मौजूद नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए की कार्य में तेजी लाएं ताकि समय के अनुसार यह निर्माण कार्य पूरा हो सके। उन्होंने मोहना रोड के साथ बनाए गए नाले के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को कार्य में आ रही दिक्कत को मौके पर दूर कराया। नाले के साथ बनाई जाने वाली सर्विस रोड के कार्य को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि पंजाबी धर्मशाला से लेकर आकाश सिनेमा के पीछे तक नाले का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और नाले के साथ सर्विस रोड बनाए जाने का कार्य चल रहा है जो जल्द पूरा होगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि एलिवेटेड पुल निर्माण कार्य को तेज गति से चालू रखें ताकि निर्धारित समय सीमा के अंदर यह कार्य पूरा हो सके। इस मौके पर नगर निगम की तरफ से एसडीओ अमित चौधरी, पीडब्ल्यूडी विभाग एसडीओ रविंद्र पाल सिंह, एफएमडीए से एसडीओ असर खान, बिजली बोर्ड के एसडीओ दिनेश, पीडब्लूडी से जेई अरुण, पार्षद सोनू वैष्णव, सुनील शास्त्री, शाहिद सहित स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.