शिकायत का समाधान करने वक़्त प्रशासनिक पारदर्शिता और जनसंतोष को प्राथमिकता दें विभाग: सतबीर मान

 - समाधान शिविर, सीएम विंडो और एसएमजीटी पोर्टल संबंधित समीक्षा बैठक में एडीसी ने दिए निर्देश

फरीदाबाद। जिला प्रशासन आमजन की शिकायतों के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त फरीदाबाद सतबीर मान ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर, सीएम विंडो और एसएमजीटी पोर्टल पर लंबित मामलों के संबंध में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

समीक्षा बैठक के दौरान सबसे अधिक लंबित मामले नगर निगम, फैमिली आईडी और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से संबंधित थीं। जिस पर पर एडीसी ने विशेष चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन विभागों से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन शिकायतों के शीघ्र निस्तारण में ढिलाई किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।

एडीसी ने कहा कि सही तरीके से दर्ज और निस्तारित शिकायत न केवल पारदर्शिता को बढ़ावा देंगी, बल्कि बार-बार एक ही शिकायत के खुलने की समस्या भी कम होगी।

बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए एडीसी ने कहा कि बिना पूर्व सूचना के गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक उत्तरदायी, संवेदनशील और पारदर्शी बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें तथा इस दायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं समाधान शिविर, सीएम विंडो और एसएमजीटी पोर्टल के माध्यम से दर्ज शिकायतों की निगरानी कर रहे हैं और मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जिला स्तर तक मामलों की समीक्षा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में केवल कानूनी या प्रशासनिक दृष्टिकोण पर्याप्त नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता और व्यवहारिक सोच भी उतनी ही जरूरी है। बैठक में एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद अमित गुलिया, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार सहित पुलिस व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.