ओमवीर संगठन सचिव व शैलेश नगर निगम कर्मचारी यूनियन गुरुग्राम के निर्विरोध सह सचिव निर्वाचित

फरीदाबाद।  नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई नगर निगम कर्मचारी यूनियन गुरुग्राम के 11 जुलाई को मतदान द्वारा होने वाले चुनाव प्रक्रिया के अनुसार बीते 24 जून को 21 पदों पर चुनाव लडऩे के लिए प्रत्याशियों द्वारा भरे गए नामांकन पत्रों की जांच के बाद आज नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान व चुनाव अधिकारी नरेश कुमार शास्त्री तथा संघ के उप महासचिव व उप चुनाव अधिकारी सुनील चिंडालिया ने नामांकन पत्रों की जांच करते हुए बसंत कुमार के पैनल में शामिल संगठन सचिव पद के उम्मीदवार चंद्र प्रकाश व सह सचिव पद के उम्मीदवार सुरेंद्र के नामांकन पत्र को  संघ के नियम एवं शर्तों को पुरा न करने पर  रद्द कर दिया है। उनके स्थान पर उनके प्रति द्वंद्वि ओमवीर पुत्र पन्नालाल संगठन सचिव व सह सचिव शैलेश पुत्र महावीर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।

नामांकन जांच के दौरान सुरेश पुत्र रतन सिंह द्वारा प्रधान पद व अन्य पदों के लिए भरे गए नामांकन पत्र भी संघ के नियम एवं शर्तों को पूरा ने करने पर रद्द कर दिए गए हैं। अब 11 जुलाई को मतदान द्वारा होने वाले चुनाव में बसंत कुमार के पैनल एवं कैलाश कुमार के पैनल में शामिल19 पदों के लिए मतदान होगा। इसके अतिरिक्त प्रधान पद के लिए राजू भी प्रत्याशी होंगे गौरतलाप है कि राजू द्वारा केवल प्रधान पद के लिए नामांकन भरा गया है, अन्य 20 पदों पर उसके पैनल में किसी भी उमीदवार का नाम उसने नहीं दिया है।

संघ के चुनावी कार्यक्रम के अनुसार कल 27 जून को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरण किए जाएंगे। संघ राज्य प्रधान व चुनाव अधिकारी नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन से संघ द्वारा मदद के लिए निवेदन किया गया है। श्री शास्त्री ने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए नगर निगम के सभी कर्मचारी भाई बहनों से भी अपील की है। शास्त्री ने सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक मतदान करने का भी आह्वान किया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.