फरीदाबाद में एनसीबी यूनिट ने 4.66 ग्राम स्मैक समेत एक नशा तस्कर पकड़ा

फरीदाबाद। हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘नशा मुक्त हरियाणा-नशा मुक्त भारत’ के तहत कार्रवाई करते हुए यूनिट फरीदाबाद ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए नेहरू कॉलोनी में छापेमारी कर एक नशा तस्कर से 7.63 ग्राम हेरोईन (स्मैक) बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।यह कार्रवाई महानिदेशक ओ.पी.सिंह के निर्देशों और पुलिस अधीक्षक पंखुरी कुमार के नेतृत्व में की गई। इस अभियान को उप पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार के निर्देशन और इंस्पेक्टर मनोज सांगवान के समन्वय में अंजाम दिया गया।

विस्तृत जानकारी देते हुए फरीदाबाद यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक मनोज सांगवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पंखुरी कुमार के नेतृत्व व उप पुलिस अधीक्षक  पंकज कुमार के निर्देशन में सहायक उप निरिक्षक अनिल कुमार अपनी टीम ने मुखबीर की सूचना पर नेहरू कॉलोनी में बिजली दफ्तर के पास अवैध नशीला पदार्थ हेरोइन / स्मैक की तस्करी का कारोबार करते आरोपी को अवैध नशीले पदार्थ सहित पकड़ा। आरोपी की पहचान आजाद पुत्र साहुन निवासी गांव बडेढ जिला नूंह हाल पता नेहरू कॉलोनी एनआईटी तीन नंबर के रूप मे हुई।

राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाकर तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से कुल 7.63 ग्राम मात्रा में अवैध नशीला पदार्थ हेरोइन / स्मैक बरामद हुआ। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशे के व्यापार में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी पर थाना डबुआ में विभिन्न धाराओं के तहत का मुकदमा दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.