पुत्रवधू की हत्या कर, शव को गड्ढे में दबाया, पुलिस ने ससुर को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद। एक कपड़ा व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। फिर पिता के साथ मिलकर रात में ही घर के बाहर बीच सड़क में सीवरेज का 5 फीट गहरा गड्‌ढा खोदा और उसमें शव को दफना दिया। किसी को शक ना हो, अरूण सिंह ने पुलिस चौकी नवीन नगर में एक शिकायत दी, जिसमें बताया कि उसकी पत्नी तन्नु राजपूत, 24 अप्रैल को घर से बिना बताए कहीं पर चली गई है, जिस पर थाना पल्ला में संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

राजेश कुमार, एसीपी सराय ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना पल्ला की टीम को ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या कर जमीन में दबाने बारे संदेह हुआ, जिस पर 20 जून को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मकान के सामने बने गड्ढा की खुदाई कराई गई, जहां से तन्नु की नाश बरामद हुई। जिस पर मामले में हत्या, सबूत को नष्ट करने की धाराएं जोड़ी गई। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि थाना पल्ला की टीम ने कार्यवाही करते हुए मृतका के ससुर भूप सिंह (54) वासी रोशन नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रारंभिक जांच पर सामने आया कि जुन 2023 में अरुण सिंह व तनु की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही घर में अनबन चलती रहती थी।  21/22 अप्रैल की रात को आरोपी के घर पर उसकी बेटी व उसकी पुत्रवधू तन्नू थी। पत्नी एक शादी के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गई हुई थी तथा बेटा अरुण सिंह रात को ड्यूटी पर गया हुआ था। उसकी बेटी खाना खाकर ग्राउंड फ्लोर पर अपने कमरे में सो गई थी तथा तन्नु भी प्रथम तल पर सोने के लिए चली गई थी।

उसी रात आरोपी तन्नु के कमरे में गया, जहां पर उसने चुन्नी से पुत्रवधू तन्नू का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को मकान से सामने पहले से बने गड्ढे (सोखता) में डालकर, शव को मिट्टी से दबा दिया ताकि किसी को दिखाई ना दे और फिर सुबह राजमिस्त्री को बुलाकर उस गड्ढे को पक्का करवा दिया। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, अनुसंधान के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुरूप कार्रवाई की जायेगी, आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.