शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, छह आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के बहाने करीब 16 लाख  रुपए की ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने शनिवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-55 निवासी ने एक शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती एक लडक़ी से हुई, जिसने विप्रो, मुम्बई में काम करने का दावा किया था। जिसने उसको शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने के लिए बातों मे लिया। जिसके बाद उसने प्ले स्टोर से एक एप डाउनलोड कर निवेश शुरू करने को कहा।

शिकायतकर्ता ने एप डाउलोड कर उस पर निवेश करना शुरू किया, जिसके बाद जब उसने पैसे निकालने चाहे तो निकासी से पहले लाभ शुल्क, क्रेडिट स्कोर समस्या, खाता फ्रिज होने आदि का डर दिखा कर उससे कुल 16 लाख 35 हजार 886 रुपये ऐठ लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना एनआईटी की टीम ने आरोपी साहिल खान निवासी पुर्विया कॉलोनी, उदयपुर, लक्ष्मण माली निवासी गाँव गिलूंढ, राजसमम्न, राजेश ओझा निवासी भिलवाडा, राहुल निवासी गाँव बीगोद जिला भिलवाडा,  सुर्यप्रकाश मारु निवासी ज्योति नगर, भीलवाडा व आयान हसन खान निवासी लालघाट, उदयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपीगण ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाते हैं। इन्होंने खाताधारक दिनेश का खाता लेकर एक दुसरे को आगे दिया था। आरोपी साहिल उदयपुर में होटल चलाता है, राहूल बीए पास है और भीलवाडा में प्राईवेट कम्पनी में काम करता है, सुर्यप्रकाश फाइनेन्श का काम करता है तथा लक्ष्मण, राजेश व आयान बेरोजगार है। खाताधारक दिनेश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों को आगामी पुछताछ के लिए अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.