15 जून को जिला फरीदाबाद में होने वाली प्रस्तावित योग मैराथन प्रशासनिक कारणों से स्थगित

- नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी: डीसी विक्रम सिंह

फरीदाबाद: जिला फरीदाबाद में आगामी 15 जून को आयोजित की जाने वाली योग मैराथन को प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आयोजन की नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिलेभर में योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियाँ जारी हैं। उन्होंने बताया कि योग मैराथन की तैयारियाँ पूर्ण थीं और नागरिकों, युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं व अधिकारियों का उत्साह सराहनीय था, किंतु अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों के चलते इसे फिलहाल स्थगित किया जा रहा है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि नई तिथि पर यह आयोजन पहले की तरह ही भव्य रूप से किया जाएगा, जिसकी जानकारी शीघ्र साझा की जाएगी। साथ ही, उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे योग के प्रति अपना उत्साह बनाए रखें और आगामी आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लें।

जिला प्रशासन सभी प्रतिभागियों, सहयोगी संस्थाओं व अधिकारियों का धन्यवाद करता है और भविष्य में पुनः एक सफल आयोजन की अपेक्षा करता है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.