महापौर की समीक्षा बैठक, स्वच्छ फरीदाबाद का सपना होगा पूरा,अधिकारी शहर से गंदगी को दूर कराएं: प्रवीण जोशी

फरीदाबाद। महापौर प्रवीण जोशी की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को निगम के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में महापौर ने अधिकारियों को कहा कि उनका सपना स्वच्छ फरीदाबाद तब सफल होगा जब अधिकारी धरातल पर कार्यों का निरीक्षण करें और शहर से सर्वप्रथम सफाई कराकर गंदगी दूर कराएं। बैठक में निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा,एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा, एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर डॉ. विजयपाल यादव,जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार,जॉइंट कमिश्नर द्विजा,चीफ इंजीनियर विवेक गिल सहित अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी नीतीश परवाल और सभी कार्यकारी अभियंता मौजूद रहे।

बैठक में महापौर प्रवीण जोशी ने अधिकारियों से पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों पर भी समीक्षा की। महापौर श्रीमती जोशी ने कहा कि स्वच्छ फरीदाबाद बनेगा लेकिन उससे पहले शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर गंदगी को दूर करना होगा। बैठक में महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर में विकास कार्यों को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कराएं और वर्क ऑर्डर जारी किए जाए, ताकि वार्डों में कार्य शुरू किया जा सके।

बैठक में महापौर के निर्देशों पर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने सभी कार्यकारी अभियंता को आदेश दिए है वे अपने अपने इलाके में दो दिन के अंदर दौरा करें और स्थानीय पार्षद के सहयोग से कार्यों की स्थिति का जायजा ले और जलभराव के स्थानों को चिन्हित कराएं ताकि बरसात से पहले उनका समाधान कराया जा सके।

निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने महापौर को अवगत कराया कि कालोनियों में छोटी छोटी गलियों के अंदर नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, छोटी गलियों में नालियों की सफाई के लिए छोटी मशीनरी हायर कर सफाई कराने का प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा शहर को ग्रीन बनाने की दिशा में में निगम प्रयासरत है। एडिशनल कमिश्नर ने समीक्षा बैठक में क्षेत्रीय कर अधिकारियों के साथ कर विभाग के समस्त कर्मचारियों को भी निर्देश-सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा मेहनत के साथ कार्य करें।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.