संपत्ति कर न जमा करने पर मॉल की 41 शॉपिंग सेंटरों को किया सील

फरीदाबाद। नगर निगम ने संपत्ति कर जमा न करने वाले बकायादारों के खिलाफ आज बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान विभाग ने सेक्टर 20 ए स्थित पाश्र्वनाथ मैनहैटन मॉल की 41 शॉपिंग सेंटरों को सील कर दिया।  उपरोक्त बकायादारों पर लगभग 93 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया था।  यह कार्यवाही क्षेत्रीय कर अधिकारी ओल्ड जोन-1 सृष्टि बब्बर के नेतृत्व में की गई है।  सेक्टर-20 ए स्थित पाश्र्वनाथ मैनहैटन मॉल के 41 शॉपिंग सेंटरों संचालकों ने लंबे समय से अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया था। विभाग की तरफ से लगातार नोटिस जारी कर इन करदाताओं से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए कहा जा रहा था।

लेकिन समय सीमा पूरी होने के बाद भी टैक्स नहीं भरा।   इस पर नगर निगम की टीम बुधवार की सुबह सेक्टर-20 ए स्थित पाश्र्वनाथ मैनहैटन मॉल पहुंच गई थी।  यहां निगम की टीम ने एक-एक कर सभी 41 शॉपिंग सेंटरों को सील कर दिया था। । निगम के अन्य जोन में भी यह कार्यवाही जारी है। अन्य संस्थानों से लगभग 40 लाख से ज्यादा की रिकवरी की गई है।  एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने बताया कि नगर निगम को प्राप्त होने वाला टैक्स शहर के विकास में लगाया जाता है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों पर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के मार्गदर्शन में  टैक्स रिकवरी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।  सरकार के निर्देशों पर निगम के सभी जोन के क्षेत्रीय कर अधिकारियों को प्रॉपर्टी टैक्स रिकवर करने के लिए दिशा निर्देश देते हुए कहा गया है कि यदि उनके किसी भी कार्य में लापरवाही मिलती है तो उनके खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जा सकती है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.