बच्चों को अगवा कर फिरौती मांगने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद। बच्चों को अगवा कर फिरौती मांगने के मामले में पुलिस चौकी दयालबाग ने सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस चौकी दयालबाद में अमन निवासी शिव दुर्गा विहार, लक्कड़पुर ने एक शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसकी मौसी का लडक़ा आशीष उनके साथ रहता है। चार दिन पूर्व रात को वह आईसक्रीम खाने बाहर गया था। जब उसके दोस्त ऋषभ के पिता के पास कॉल किया तो पता चला की ऋषभ भी आशीष के साथ गया था।
ऋषभ के पिता ने बताया कि कुछ देर पहले उसके पास किसी अंजान व्यक्ति का कॉल आया था जो 15 हजार रूपये की मांग कर रहा था। जिस शिकायत पर पुलिस थाना सुरजकुण्ड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आशिफ (20) वासी बडखल, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि ऋषभ की इंस्टाग्राम पर समीम नाम के लडक़े से कुछ सामान लेने के लिए बात हुई थी। समीम ने ऋषभ को सामान देने के लिए सिद्ददाता आश्रम के पास बुलाया। ऋषभ और आशीष दोनों मोटरसाईकिल लेकर वहां गये थे।
समीम, उसको व एक अन्य साथी को गाड़ी से लेकर आश्रम पर आये, जहां पर ऋषभ व आशीष को गाडी में बैठाकर अपने साथ एसजीएम नगर में एक ओयो होटल में ले गए और वहां पर दोनों लडक़ों को बंधक बना लिया। फिर ऋषभ के घर वालो के पास कॉल किया और 30 हजार फिरौती की मांग की। ऋषभ के घरवालो ने 5 हजार रूपये समीम के खाता में डाल दिये। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
