कबाड़ गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की चार गाडिय़ों ने पाया काबू

फरीदाबाद। गांव बुढेना क्षेत्र के पास स्थित प्रिंसेस पार्क सोसाइटी के पीछे एक कबाड़ के गोदाम में शनिवार देर रात आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दो किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही थीं। साथ ही, धुएं का गुबार चारों ओर फैल गया जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शी अब्दुल हाफिज ने बताया कि आग लगते ही लोगों ने उसे बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार कबाड़ का गोदाम म्यांमार से आए रोहिंग्या समुदाय के लोगों का है,

जो पिछले 8-9 वर्षों से इसी क्षेत्र में रहकर सडक़ों से प्लास्टिक, थर्माकोल व अन्य कचरा एकत्र कर बेचने का काम करते हैं। यहां करीब 80 से 100 झुग्गियां भी बनी हुई हैं। गनीमत रही कि झुग्गियों तक आग नहीं पहुंची, जितना भी कबाड़ था सब जलकर खत्म हो चुका है, कुछ लोगों का तो दो से तीन रिक्शा भी जल गए हैं जिससे वह लोग अपना सडक़ों से कबाड़ चुनकर उसमें लेकर आया करते थे घटना की जानकारी मिलते ही बीपीटीपी थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है, हालांकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग मिलकर इस मामले की जांच कर रहे हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इतनी बड़ी आग के बावजूद किसी को कोई चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.