स्वास्थ्य जांच कैंप में हुई निगम कर्मचारियों की जांच

फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशों पर चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा में आज फरीदाबाद नगर निगम द्वारा निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के मार्गदर्शन में निगम मुख्यालय के कांफ्रेंस हॉल में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया । इस कैंप में पार्क हॉस्पिटल के डॉक्टर द्वारा कर्मचारियों के विभिन्न स्वास्थ्य चेकअप किए गए। कैंप में निगम के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा अपने स्वास्थ्य की जांच कराई गई ,

इसके अलावा सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं और स्थानीय आसपास के निवासियों द्वारा भी स्वास्थ्य जांच कराई गई। स्वास्थ्य कैंप निगम के स्वास्थ्य अधिकारी नीतीश परवाल की देखरेख में लगाया गया । इस मौके पर सफाई निरीक्षक मुख्यालय बिशन तेवतिया, सफाई निरीक्षक ब्रजमोहन शर्मा , सफाई निरीक्षक जगवीर चौहान,सहायक सफाई निरीक्षक अजीत रावत ने   कर्मचारी का निशुल्क स्वास्थ्य जांच में सहयोग करते हुए स्वच्छता पखवाड़े के आज आठवें दिवस को स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया।

स्वास्थ्य जांच शिविर में आज लगभग 200 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई जिसमें शुगर, बीपी जैसे अन्य जांच इस कैंप में की गई। इस मौके पर मौजूद सभी सफाई हाजिरी प्रभारी, दरोगाओं को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।  निगम के स्वास्थ्य अधिकारी नीतीश परवाल ने कहा कि जब सफाई योद्धा स्वस्थ रहेंगे तो ही बेहतर सफाई कार्य को कर पाएंगे। उन्होंने कहा की शहर को  स्वच्छता पखवाड़े के अंदर बेहतर सफाई देना उन सभी का कर्तव्य है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.