ब्लांक डीटू सेक्टर 10 की पार्क अस्पताल वाली रोड पर चलाया स्वच्छता अभियान

फरीदाबाद। ब्लॉक डी टू सेक्टर-10 में उपवन पार्क की दीवार के पास आस पास के निवासियों द्वारा गन्दी डाल डाल कर काफ़ी कचरा जमा कर दिया। यह चरा ज़्यादा तादाद में एकत्रित हो गया। ब्लाक के प्रधान जगजीत सिंह नैन व वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ ने कहाँ इस कचरे में से बदबू आने से ब्लाक वासी काफ़ी परेशान थे। ब्लाक वासियों ने सुबह एकत्रित होकर एक स्थान पर इस कचरे को एकत्रित किया और ब्लाक कर्मचारियों के साथ मिलकर टैक्टर में डाल कर शहर से दूर फिकवा दिया।

छोटी सी बारिश हो जाए तो सड़कों पर दोनों तरफ़ मिट्टी ज़्यादा तादाद में एकत्रित हो जाती हैं। वाहनों के गुजरने से मिट्टी उड़कर मकान के अंदर चली जाती हैं। अगली बार सड़क के दोनों तरफ से मिट्टी उठाने का अभियान चलाया जाएगा। इस मिट्टी की वजह से ब्लाक वासियों को काफ़ी परेशानी होती है।

इसलिए पार्क होस्पिटल वाली रोड पर सफाई अभियान चलाया गया। पूरे-ब्लॉक के कर्मचारियों के साथ ब्लॉक की कार्यकारिणी ने साफ़ इस अभियान में दो ट्रैक्टर लगाकर पूरी सड़क की सफाई कराई गई। वशिष्ठ ने कहा हर सेक्टर वासी को अपने घर के साथ साथ मकान के बहार भी रोजाना एक घंटे सफाई करनी चाहिए। यह प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।

वह खुद भी सफाई अभियान का हिस्सा बने और दूसरे को भी प्रेरित करे। ब्लाक के संरक्षक व पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह व महासचिव इंजीनियर अनूप वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि हर महीने की अंतिम तारीख को चलाया जाता रहेगा। ब्लॉक में सफाई अभियान से आस पास के सेक्टर में अपने ब्लॉक की सफाई की काफ़ी चर्चा होती है। उदयवीर गिल, पूर्व सरपंच सुखवीर व आदि मौजूद थे

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.