विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय विद्यालय डीग में वृक्षारोपण

फरीदाबाद : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय डीग में रोटरी क्लब आफ फरीदाबाद एक्शीलेंस के द्वारा विद्यालय में भाषण, निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। भाषण में तानिष ने प्रथम, पंकज ने द्वितीय और अंशजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निबंध में रेखा ने प्रथम, सुमन ने द्वितीय और रूचिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम, कनिका ने द्वितीय और भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को सम्मानित किया गया। इसी के साथ सभी अतिथियों के द्वारा विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया तथा छात्रों को पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, फरीदाबाद के अध्यक्ष हरीश शर्मा, आइएमटी एसोशिएशन के चेयरमैन वीरभान शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का विद्यालय के मुखिया समर देशवाल ब्लॉक समिति चेयरमैन चन्द्रपाल व गांव के सरपंच पप्पू यादव तथा गांव के गणमान्यों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। रोटरी ब्लड बैंक के अध्यक्ष दीपक प्रसाद तथा रोटरी क्लब एक्शीलेंस के प्रधान विकास गरोडिया और शरद चन्द्रा का भी फूल मालाओं से स्वागत किया गया। एसडीओ उज्जवल पाठक और तहसील कल्याण बोर्ड के ऑफिसर आदित्य चौधरी तथा व सुमेर शास्त्री का पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्लास्टिक बड़ी समस्या है। इसे दूर कैसे किया जाए उसके लिए उपस्थित सभी छात्रों और गणमान्यों को टाट के थैले वितरित किए गए। बताया गया कि आप जब भी बाजार से सब्जी लेकर आएं तो टाट के थैलों का ही प्रयोग करें।

इस मौके पर भी पर्यावरण की स्वच्छता के लिए सभी को शपथ दिलाई गई। मंच संचालन कर रहे रघु शास्त्री ने सभी अतिथियों का मंच के माध्यम से स्वागत किया तथा सहयोगी के रूप में भागीरथ शास्त्री उपस्थित रहे। इस मौके पर विद्यालय के रघु शास्त्री, भवीचन्द, सुनील कुमार, भागीरथ शास्त्री, रविन्द्र अहलावत, तुहीराम, माया शर्मा अध्यापक व गांव के सरपंच पप्पू यादव, चन्द्रपाल चेयरमैन, धर्मवीर नम्बरदार, तेजपाल यादव, रणजीत थानेदार और बच्चे गांव के गणमान्य मनुष्य मौजूद।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.