जॉइंट कमिश्नर पार्षदों के वार्डो का दौरा कर जानें समस्याएं : धीरेंद्र खडग़टा

तिगांव विधानसभा के पार्षदों के साथ निगम आयुक्त ने की बैठक

फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बुधवार को तिगांव विधानसभा के पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों के साथ कार्यालय में बैठक करने के बाद सभी वार्डो का वह बारी-बारी स्वयं निरीक्षण करेंगे और समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। इसके साथ उन्होंने कहा कि हर महीने पार्षदों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी ताकि वार्ड के अंदर चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी रह सके और विकास को कार्यों को गति दी जा सके। बैठक में निगम आयुक्त ने जॉइंट कमिश्नर्स को निर्देश दिए हैं कि विधानसभाओं के पार्षदों के वार्ड में पार्षदों को साथ लेकर निरीक्षण करेंगे।

बैठक में  निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा ने पार्षदों को जानकारी देत हुए कहा कि नगर निगम 15 दिन तक नालों अथवा अन्य सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को हटाने के लिए लगातार कार्यवाही जारी रखेगा। निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा ने फरीदाबाद विधानसभा के बाद आज तिगांव  विधानसभा के पार्षदों के साथ बैठक में उनकी समस्याओं को सुना ।  समस्याओं को सुनने के बाद उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों में आने वाली समस्याओं को वह प्राथमिकता के साथ दूर करने की बात कही ।  इस बैठक में आज वार्ड 24,वार्ड 25,वार्ड 26,वार्ड 27,वार्ड 29, वार्ड 28,वार्ड 30,वार्ड 38, वार्ड 34 ओर वार्ड 44 के पार्षदों के साथ वार्डों के विकास को लेकर चर्चा की गई।

निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने पार्षदों से उनके द्वारा भिजवाए गए विकास कार्यों की फाइलो का स्टेटस जानते हुए अन्य विकास कार्यों के बारे में डिमांड मांगी है और जो डिमांड दी गई है उन्हें भी सरकार की मंजूरी मिलने के बाद जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया है।  उन्होंने पार्षदों से अपील की है कि वे अपने अपने वार्डो में नालों की सफाई की क्या स्थिति है अथवा कौन कौन से स्थानों पर बारिश में जलभराव होता है उसे भी लिखकर निगम कार्यालय भिजवाए । ताकि समय से ऐसी समस्याओं को दूर किया जा सके। बैठक में ओल्ड जॉन के जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार,पार्षद अनीता कुमारी,पार्षद अजय बैंसला ,पार्षद जितेंद्र यादव, पार्षद अनिल नागर,पार्षद रूबी अवाना उर्फ सरोज बाला,पार्षद उमेश,पार्षद संजीव कुमार,पार्षद प्रदीप टोंगर,पार्षद सीमा और पार्षद लाल कुमार मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.