कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के साथ कुलपति प्रो.दिनेश कुमार ने किया कौशल विकास पर मंथन

फरीदाबाद। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात कर उनके साथ कौशल विकास की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने प्रदेश में उद्योगों के लिए कुशल मानवीय संसाधन तैयार करने और अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने की योजनाओं का ब्यौरा भी दिया।

मंत्री विपुल गोयल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता पर ले जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्किल इको सिस्टम तैयार करने में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की बड़ी भूमिका है। प्रदेश सरकार औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक युवा को कौशल प्रदान कर न केवल हम औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे सकते हैं, बल्कि इससे बेरोजगारी की चुनौती से भी पार पाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में कुछ नए प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लक्ष्यों को क्रियान्वित किया जाएगा। कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.